{"_id":"5c4f5625bdec227374274c5b","slug":"111548703269-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों की पिटाई करने वाला दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों की पिटाई करने वाला दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों की पिटाई करने वाला दरोगा लाइन हाजिर
बड़गांव (सहारनपुर)। गाड़ी की साइड लगने के बाद युवकों के साथ पिटाई करने वाले दरोगा को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
बता दें कि रविवार की रात करीब आठ बजे थाने पर तैनात दरोगा मोहित तोमर ने कस्बे में एक दुकान पर सामान खरीद रहे युवकों की गाड़ी में टक्कर मार दी थी। आरोप है कि दरोगा शराब के नशे में था। युवकों ने विरोध किया तो दरोगा ने हंगामा किया और कार सवार युवकों पर सर्विस रिवाल्वर तान दी। इसके बाद दरोगा ने तीनों युवकों को थाने ले जाकर बंद कर दिया। युवकों के बंद होने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गये और थाना जा पहुंचे। थानाध्यक्ष की ड्यूटी सहारनपुर थी। सूचना पर सीओ देवबंद सिद्धार्थ थाना पहुंचे और युवकों को बाहर निकालकर घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने दरोगा और पकडे़ गये युवकों का डाक्टरी परीक्षण करा कर आरोपी दारोगा को निलंबित कराने की मांग की। पूछताछ के बाद सीओ ने रात में ही रिपोर्ट एसएसपी को दे दी। इस पर एसएसपी ने दारोगा मोहित से रिवाल्वर थाने में जमा कराने के बाद लाइन में आमद कराने के आदेश दिए। जबकि घटना की जांच सीओ देवबंद को दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि रात ही एसएसपी ने दरोगा मोहित को लाइन हाजिर कर दिया था।