{"_id":"5b844aea42c79246730f58bb","slug":"111535396586-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर आपतिजनक पोस्ट पर भड़के लोग, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर आपतिजनक पोस्ट पर भड़के लोग, आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सोशल मीडिया पर धर्म से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने से लोग भड़क उठे। ग्राम लाडवा के दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में दोनों सुमदायों की बैठक कराकर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई है।
देहात कोतवाली के गांव लाडवा निवासी अजय के व्हाट्सएप पर आराध्य देव की आपत्तिजनक फोटो डाले जाने पर लोगों में रोष व्याप्त हो गया। आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने की सूचना मिलते ही एक समुदाय के लोग एकत्रित होने लगे। रात में ही लोग देहात कोतवाली पहुंचे और पुुलिस को मामले की जानकारी दी। जांच में गांव के ही दो युवकों द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट वायरल किए जाने का मामला सामने आया। इस मामले में ग्राम लाडवा निवासी सचिन शर्मा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। देहात कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी का कहना है कि फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।