{"_id":"5aca6cd74f1c1bdc618b6685","slug":"111523215575-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर जा रहे युवक से बाइक, नकदी, अंगूठी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन के घर जा रहे युवक से बाइक, नकदी, अंगूठी लूटी
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के घर जा रहे युवक से बाइक, नकदी, अंगूठी लूटी
गंगोह (सहारनपुर)। रामपुर मनिहारन के गांव हलगोया निवासी राशिद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 5 अप्रैल की रात वह गांव खेडी स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था। तीतरों मार्ग पर पशु वधशाला के समीप पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों से आतंकित कर जबरन उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया और पास के गन्ने के खेत में फेंक दिया। बदमाश उसकी जेब में रखी 600 रुपये की नकदी, चांदी की अंगूठी और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। 6 अप्रैल की सुबह उसका शोर सुनकर रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने उसे बंधन मुक्त किया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।