{"_id":"5ac279914f1c1bee618b5290","slug":"111522694545-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक रोकने के लिए पहुंचे बंद समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक रोकने के लिए पहुंचे बंद समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक जाम करने पहुंची भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा
सहारनपुर। दलितों के विरोध और हंगामे के बीच जब कुछ लोगों की भीड़ रेलवे ट्रैक बाधित करने के लिए स्टेशन पर पहुंची तो स्टेशन पर मौजूद पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों की नोकझोंक भी हुई।
सोमवार को घंटाघर पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे दलित समाज के कुछ लोगों ने सड़कों को जाम करने के बाद रेलवे ट्रैक को भी जाम करने का प्रयास किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों में से कुछ युवक रेलवे स्टेशन जा पहुंचे। लेकिन प्रदर्शनकारियों के इस साजिश की भनक पुलिस को लग गई और पुलिस ने पहले ही पहुंचकर रेलवे स्टेशन को घेर लिया। जैसे ही प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक को जाम करने के लिए स्टेशन पहुंचे पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने काफी दूर तक उन्हें खदेड़ा। बाद में प्रदर्शनकारी घंटाघर पर ही पहुंच गए। पुलिस की सतर्कता से सहारनपुर में रेलवे ट्रैक जाम होने से बच गया। हालांकि यहां मौजूद यात्रियों में बेचैनी का आलम रहा।