फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में संघर्ष, चार लोग घायल

दो पक्षों में संघर्ष, चार लोग घायल

Thu, 26 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, चार लोग घायल
दो पक्षों के बीच संघर्ष में चार लोग घायल
विज्ञापन

खतौली। बच्चों के विवाद को लेकर दो किरायेदार परिवारों में संघर्ष हो गया। हमले में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। एक घायल को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

जगत कॉलोनी में राजकुमार व सुरेश का परिवार एक ही मकान में किराएदार हैं। मंगलवार की शाम को दो परिवारों के बीच बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी व डंडे चल गए। हमले में दोनों पक्षों से राजकुमार व उसका लड़का सेवा व दूसरे पक्ष से सुरेश व उसका साला मोंटी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल मोंटी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने राजकुमार व उसके पुत्र सेवा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पिता व पुत्र का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed