{"_id":"5a5e3f804f1c1b7d268b4cf3","slug":"111516126080-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों से नगदी, बाइक और मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगे भाइयों से नगदी, बाइक और मोबाइल लूटा
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। सात-आठ बदमाशों ने सोमवार की रात भोजेवाला माजरा गांव निवासी दो सगे भाईयों से हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए 72 हजार रुपये, बाइक और दो मोबाइल फोन लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाशों ने उन्हें बांधकर आम के बाग में डाल दिया और भाग निकले। वे किसी तरह बंधन मुक्त होकर गांव पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी।
भोजेवाला माजरा गांव निवासी रिजवान व अताउर्रहमान पुत्रगण यासीन पैठ बाजार में दुकान लगाते है। रात करीब 12 बजे वे उत्तराखंड के हर्बटपुर में लगे पैठ बाजार से अपनी पिकअप गाड़ी से गांव लौट रहे थे। उनके साथ उनका नौकर जुलफान पुत्र जहूर निवासी पानसर भी था। पिकअप में ही उनकी बाइक भी लदी थी। जब वे अपने नौकर को उसके गांव पानसर छोड़कर जा रहे थे, तो रास्ते में बदमाशों ने खंभा डालकर रास्ते को बंद कर रखा था। जैसे ही उन्होंने पिकअप रोकी तो सात-आठ बदमाश आम के बाग से निकलकर आए और उनकी कनपटी पर तमंचे सटाकर उन्हें नीचे उतार लिया। बदमाशों ने उनसे 72 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने पिकअप से उनकी बाइक भी उतरवा ली। लूटपाट के बाद बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर आम के बाग में डाल दिया और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह उन्होंने अपने आप को बंधन मुक्त कराया और गांव पहुंचे। इसके बाद सुबह होने पर पीड़ित ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पीड़ितों ने अपने नौकर पर घटना में शामिल होने का शक पुलिस के सामने जाहिर किया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।