फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दुराचार का प्रयास और मारपीट के आरोप में पांच पर रिपोर्ट दर्ज

दुराचार का प्रयास और मारपीट के आरोप में पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 Nov 2017 12:25 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
दुराचार का प्रयास और मारपीट के आरोप में पांच पर रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार का प्रयास करने तथा बाद में आरोपी व उसके परिवार के सदस्यों द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप में दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि विगत 14 अगस्त को कुरड़ी गांव का एक युवक घर में घुस गया तथा बुरी नीयत से उसे दबोच लिया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया, लेकिन शोर मचाने पर वह वहां से फरार हो गया। जिसके बाद उसने उसके परिजनों से शिकायत की तो उल्टा आरोपी अक्षय और उसके परिवार के सदस्यों पप्पू, पवन, दुलारी, ममतेश आदि ने उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसके बाद वह पुलिस के पास गई, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर पांचों लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की अभद्रता से लोग परेशान
देवबंद। देवबंद-मंगलौर मार्ग पर बनी पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही लोगों से अभद्रता करने के कारण चर्चाओं में आया हुआ है। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी है। लेकिन वह उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे यह सोचनीय विषय है। सूत्र बताते हैं कि पुलिसकर्मी जहां प्राइवेट व्यक्ति से आने जाने वाले वाहनों से अवैध उगाही करा रहा है। वहीं वह विरोध करने वाले लोगों के साथ जमकर अभद्रता कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed