फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाइक लूटकर भाग रहे तीन बदमाश दबोचे

बाइक लूटकर भाग रहे तीन बदमाश दबोचे

Sun, 01 Oct 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
बाइक लूटकर भाग रहे तीन बदमाश दबोचे
बाइक लूटकर भाग रहे तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन

सहारनपुर। गागलहेड़ी के भगवानपुर रोड पर एक युवक को हथियारों से आतंकित कर उसकी मोटरसाइकिल लूट कर भाग रहे तीन लुटेरों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक एवं तमंचे बरामद किए हैं।
बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे ग्राम रंगैल निवासी अखिल भगवानपुर फैक्ट्री से बाइक पर गांव लौट रहा था। जब वह भगवानपुर रोड पर नांगल अहीर चौराहे के पास पहुंचा तो वहां पर पहले से खड़े स्कूटी सवार तीन लोगों ने हथियारों से आतंकित कर उसे रोक लिया और उससे बाइक लूट ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाके में चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बहेड़ी गुर्जर तिराहे पर बाइक एवं स्कूटी पर तीन संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया। लेकिन गागलहेड़ी पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक, एक तमंचा, कारतूस, दो चाकू एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दीपक निवासी ग्राम खानपुर, सोमदास तथा सचिन निवासी ग्राम जानखेड़ा बताया। पुलिस आरोपियों के पिछले अपराधों की जानकारी करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि तीनों भगवानपुर में बैट्री बनाने की फैक्ट्री में काम करते हैं। सचिन ने अपने एटीएम से पैसा निकालकर अपने दोनों साथियों के साथ रामपुर में खाना खाया था। इसमें सचिन ने अपने दोस्तों को पूरा पैसा खर्च हो जाने की बात कही। तो उसके दोनों साथी सोमदास एवं दीपक ने एक बाइक लूटने की योजना बना ली ताकि इसे बेचकर सचिन के खर्च पैसे दिए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed