{"_id":"59836f194f1c1b22578b4818","slug":"111501785881-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी जावेद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार का इनामी जावेद गिरफ्तार
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार का इनामी जावेद गिरफ्तार
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश जावेद को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 18 मामले दर्ज हैं।
कोतवाली के उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह और मीर हसन ने रेलवे रोड पुलिस चौकी क्षेत्र से भनेड़ा खास गांव निवासी जावेद को गिरफ्तार किया है। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी के मुताबिक जावेद पर देवबंद समेत कई जनपदों में लगभग 18 चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं। जो पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। उसके कब्जे से एक चाकू भी बरामद हुआ है। उच्चाधिकारियों ने जावेद पर पांच हजार का इनाम भी रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि एसएसपी ने जावेद को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। वहीं, पुलिस ने झगड़े के मामले में फरार चल रहे जगदेई निवासी प्रीतम और विक्रम को गंझेड़ी ईंट भट्टे के पास से जबकि दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे रणखंडी निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।