{"_id":"5c9d0f73bdec22141a4a1d0a","slug":"101553796979-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी कर लाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहारनपुर। आबकारी विभाग ने हरियाणा से तस्करी कर कार में लाई जा रही 18 पेटी शराब बरामद की है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में शराब के प्रयोग को रोकने के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला माहीपुरा में भरत वाटिका कॉलोनी वाली गली में हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 18 पेटी शराब बरामद की। टीम ने तस्करी के आरोपी विकास उर्फ जानी गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी प्रदीप कुमार मौके से फरार हो गया। विकास के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ। आबकारी अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ जनकपुरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।