फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छापा मारकर नकली मावा और पनीर पकड़ा

छापा मारकर नकली मावा और पनीर पकड़ा

Wed, 06 Mar 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
छापा मारकर नकली मावा और पनीर पकड़ा
छापा मारकर नकली मावा और पनीर पकड़ा
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। खाद्य सुरक्षा विभाग एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की सुबह की भोजेवाला माजरा में एक स्थान पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली मावा एवं पनीर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से नकली मावा एवं पनीर बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला सामान भी बरामद किया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता ने बताया कि सूचना के आधार पर भोजेवाला गांव में एक स्थान पर छापा मारा। छापे के दौरान मौके से सवा क्विंटल नकली मावा, 50 किग्रा पनीर, अपमिश्रिक के रूप में एसएमपी, डालडा, सूजी आदि बरामद किया गया। टीम ने मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बरामद मावे एवं पनीर के नमूने लेने के बाद उसे नष्ट करा दिया गया। पकड़े गए आरोपियों को लिखा-पढ़ी के बाद छोड़ दिया गया है। नमूनों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ की जाएगी। छापा मारने वाली टीम में एसएसआई सत्यवीर सिंह अत्री, एसआई विनीत चौधरी, दीपेंद्र कुमार, प्रभात सहित अभहित अधिकारी रणधीर सिंह, महावीर सिंह प्रेमी, श्रीराम जीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed