फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गर्भवति से मारपीट

गर्भवति से मारपीट

Mon, 23 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गर्भवति से मारपीट
नानौता। शराब के नशे में तीन युवकों द्वारा गांव की एक गर्भवती महिला के साथ गाली गलौज व अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। मारपीट के दौरान महिला के पेट में लात लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे पुलिस व परिजनों द्वारा सीएचसी नानौता पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पर भर्ती कराया गया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम चौरा निवासी विनय पुत्र किशनपाल ने बताया कि उसकी पत्नी रंजीता चार माह की गर्भवती है। आरोप है कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव निवासी शराब के नशे में धुत्त तीन युवक उसके घर पहुंचे और उसकी पत्नी रंजीता के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के पेट मे लात मार दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। अपनी पत्नी का बचाव करने आए विनय को भी पीटा गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों मंटू पुत्र राम सिंह, संदीप पुत्र नरेश तथा कंवरपाल पुत्र सिंगारु के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed