फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   41 हजार की नगदी सहित दो लाख का सामान चोरी

41 हजार की नगदी सहित दो लाख का सामान चोरी

Fri, 17 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
41 हजार की नगदी सहित दो लाख का सामान चोरी
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव झबीरन और कस्बा स्थित चार दुकानों से चोर बुधवार की रात ताले तोड़कर 41 हजार रुपये की नगदी सहित दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। कस्बा सहित आसपास के गांव में हर रोज बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में चोरियों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। बीती रात कस्बा स्थित चंदपुर बस स्टैंड तिराहे के पास चोर अजय लाला की परचून की दुकान एवं संजय कंप्यूटर की दुकान से ताले तोड़कर चोरी की। पीड़ित दुकानदार अजय लाला ने बताया कि चोर दुकान के अंदर रखे घी के डिब्बे ,चाय पत्ती, देशी घी, तेल, साबुन, सर्फ, चीनी, एक मोबाइल और रिचार्ज कूपन आदि सहित अन्य करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार संजय ने बताया कि उसकी दुकान से चोरों ने एक इंवर्टर बैटरा, पैन ड्राइव, चिप तथा कंप्यूटर के समान सहित करीब 20 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

बीती रात हुई तीसरी घटना में चोरों ने गांव झबीरन में प्रमोद की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का ताला तोड़कर दो पुराने मोबाइल फोन, चार्जर और एक हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने उसके बराबर में साइकिल रिपेयरिंग की दुकान का गेट भी उखाड़ा लेकिन वहां से कुछ चोरी नहीं कर सके। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की घटनाओं की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व भी कस्बा सहित महेशपुर गांव में चोरी की सात घटनाएं घट चुकी हैं। पुलिस एक भी घटना का अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। दिन प्रति दिन क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के लेकर कस्बा ही नही आस पास के क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति गहरा रोष बना है। उधर, एसओ ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed