फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर की थी आतीश की हत्या

प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर की थी आतीश की हत्या

Fri, 29 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर की थी आतीश की हत्या
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र की इंद्रा कालोनी निवासी आतिश की हत्या का खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ आतिश के विवाहेतर संबंध थे, लगातार बदनामी और परिवारीजनों के विरोध के चलते वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। उसने अपने भाई के साथ मिलकर आतिश की हत्या की और 24 घंटे से भी अधिक समय तक शव को घर के फ्रिज में छिपाकर रखा। बाद में रात के अंधेरे में शव को एक रेहड़े पर रखकर रेलवे लाइन के पास फेंक आए थे। महिला का भाई अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में सीमा उर्फ निक्की निवासी शिवपुरी, भोला निवासी जाटव नगर और शिवकुमार निवासी शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोप सीमा का भाई मांगा फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही हैै। पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आतिश के परिवारीजनों से पूछताछ में उसके पड़ोस की एक महिला सीमा से संबंध होने के बारे में जानकारी हुई, पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। महिला ने बताया कि आतिश और उसके बीच विवाहेतर संबंध थे, जिनका परिवार वाले विरोध करते थे। इसी के चलते उन्होंने आतिश से पीछा छुड़ाने का षड्यंत्र रचा। 24 सितंबर की शाम को सीमा एवं उसके भाई मांगा ने उसे घर बुलाया और उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को फ्रिज में छिपा दिया। 25 सितंबर की रात को मांगा ने अपने दो साथियों भोला एवं शिवकुमार को पूरी घटना की जानकारी दी और रात में शव को फ्रिज समेत रेहड़े में रखकर रेलवे लाइन पर ले गए। वहां उन्होंने शव को लाइन किनारे फेंक दिया, जिससे दुर्घटना में आतीश की मौत होने का संदेह बना रहे। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला दबाकर होने के कारण आई थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

यह था मामला
कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा कालोनी मैदा मिल के पास रहने वाला आतिश ( 25 वर्ष) पुत्र राकेश अपने घर में ही जूते बनाने का काम करता था। 24 सितंबर की शाम को वह अपने घर पर रामलीला देखने के लिए जाने की बात कहकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवारीजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था। दो दिन बाद 26 सितंबर को आतिश का शव शिवपुरी श्मशान भूमि के पास रेलवे ट्रैक के निकट पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक की मां बसंती देवी पत्नी राकेश कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed