फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लिफ्ट देकर युवती से दुष्कर्म

लिफ्ट देकर युवती से दुष्कर्म

Sat, 05 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट देकर युवती से दुष्कर्म
लिफ्ट देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। दवा लेने जा रही युवती को लिफ्ट देने के बहाने घर के अंदर ले जाकर एक युवक ने चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता ने दो भाईयों को नामजद करते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार है।

नगर के ही एक मोहल्ले निवासी 28 वर्षीय युवती ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह अपने घर से पैदल ही एक चिकित्सक के यहां दवाई लेने जा रही थी। रास्ते में उसे मोहल्ले का ही नदीम मिला और उसने उसे चिकित्सक की तरफ ही जाने की बात कहते हुए लिफ्ट देने की पेशकश की। वह उसकी बाइक पर बैठ गई तो उसने घर पर एक मिनट का काम होने की बात कहते हुए बाइक को अपने घर की तरफ मोड़ लिया। घर पहुंचकर वह खुद घर के अंदर चला गया और वह बाहर ही उसका इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद वह बाहर आया तथा मां द्वारा उसे अंदर बुलाने का बहाना करके अंदर ले गया। वहां उसका भाई वसीम मौजूद था। आरोप है कि उसने अंदर आते ही दरवाजा बंद कर उसका मुंह पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी ने चाकू की नोंक पर जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने दोनो भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed