{"_id":"5984c1084f1c1b23248b477a","slug":"101501872392-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया दुराचार के प्रयास का आरोप, एक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने लगाया दुराचार के प्रयास का आरोप, एक पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक व्यक्ति पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा दुराचार का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शुक्रवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने गांव के मांगेराम पर आरोप लगाया कि उसने पति को बहला फुसलाकर गांव में स्थित जमीन को बिकवा दिया और उसका पैसा खुद रख लिया। कई बार पैसे मांगे तो वह टाल मटोल करता रहा और इसी को लेकर वह उसके परिवार से रंजिश रखने लगा। मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई। जिसमें मांगेराम ने जल्द ही सात लाख रुपये देने का वादा किया था। महिला का आरोप है कि 12 जुलाई को वह मौका देखकर घर में घुस गया तथा बुरी नीयत से उसे दबोच लिया और जबरन खींचकर कमरे में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों को मौके पर आता देख वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
खाद के गड्ढों की मेढ़ तोड़ जमीन पर कब्जा करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। तहसील के लेखपाल ने पुलिस को तहरीर देकर भायला कलां गांव के एक व्यक्ति पर खाद के गड्ढों की मेढ़ को तोड़कर उस पर जबरन कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बेहट के बहादरपुर निवासी लेखपाल कंवर पाल सिंह ने बताया कि भायला गांव में खाद के गड्ढ़े बने हुए हैं। कुछ दिनों पूर्व ही उनकी पैमाईश कर मेढ़ बांधी गई थी। आरोप है कि गांव के विजय कुमार ने मेढ़ को तोड़ दिया और भूमि में धान की फसल बोकर उस पर अवैध रुप से कब्जा कर लिया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।