फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मारपीट में पांच घायल, छह का चालान

मारपीट में पांच घायल, छह का चालान

Thu, 22 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में पांच घायल, छह का चालान
गंगोह(सहारनपुर)। राशन वितरण कराने को लेकर गांव सांगाठेडा में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों का चालान किया।
विज्ञापन

गांव सांगाठेडा निवासी अमित कुमार पुत्र राकेश ने आरोप लगाया कि शाम के समय वह जसबीर और अंकुर अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही सोनी, सोनू और जहांगीर वहां पहुंचे और राशन का वितरण अपने बताए स्थान से करने की मांग करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इसमें अमित, अंकुर और जसबीर को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

जबकि दूसरे पक्ष के सोनी पुत्र रघवीर ने आरोप लगाया कि अमित पुत्र राकेश उसकी आटा चक्की पर आकर कहने लगा कि कोटे की दुकान को लेकर तू हमारी खिलाफत करता है। समझाने पर अमित उस समय तो चला गया लेकिन कुछ देर के बाद ही वह अपने साथियों जसबीर, अंकुर को साथ लेकर आ धमका। धारदार हथियारों से आरोपियों ने उस पर और दुकान पर आटा लेने आए सोनू पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में अनिल, जसबीर, अंकुर, सुन्नी, सोनू और जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन वितरण कराने को लेकर गांव सांगाठेडा में आमने सामने आए दो पक्षों
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed