{"_id":"577173df4f1c1b1d3279ae04","slug":"10-million-loan-in-the-name-of-getting-cheated","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट में फाइनेंस कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी बनकर लोगों से लोन स्वीकृति के नाम पर दस लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
सोमवार को ठगी का शिकार लोग तहसील पहुंचे और सीओ बेहट से मिलकर मामले की लिखित शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की।
सीओ से मिलने पहुंचे ठगी के शिकार लोगों के मुताबिक एफबीएफ नाम की इस फाइनेंस कंपनी का दफ्तर पिछले करीब एक माह से बेहट में मंडी रोड पर संचालित किया जा रहा था। कंपनी के फाइनेंसर ने लोगों को अपने पता बरेली का बताया है।
जो उसका सहयोगी है, उसने अपना परिचय टूमार्क कंपनी के मैनेजर का दिया था। यह व्यक्ति मेरठ का रहने वाला बताया गया है। इन दोनों लोगों ने स्थानीय एजेंटों की मद्द से लोगों को लोन दिलाने के नाम पर 2700, 5000 व 10,000 रुपये प्रति व्यक्ति से ऐंठ लिए।
विज्ञापन
धनराशि की बाकायदा पीड़ितों को रसीद भी थमाई गई है। सोमवार को सभी लोगों को लोन की धनराशि का भुगतान किए जाने की तिथि थी। सभी तय तिथि पर कंपनी के बेहट स्थित दफ्तर पर पहुंचे, तो वहां ताला लटका हुआ था।
और कथित फाइनेंसर व टूमार्क कंपनी के मैनेजर का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रह था। इस पर लोगों को अपने साथ ठगी होने का पता चला। उन्होंने बताया कि उक्त कंपनी का ब्रांच मैनेजर संसारपुर निवासी एक युवक है। इसके अलावा भी दर्जनों एजेंट है, जिनके माध्यम से उनसे लगभग 10 लाख रुपये की ठगी की गई