फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crime news

Saharanpur News: बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, गोली लगने से ग्रामीण घायल

Tue, 17 Mar 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
crime news
खतौली। गांव पाल में शाम के समय एक ग्रामीण के घर पर दो बाइकों पर सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से ग्रामीण घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पाल निवासी अरविंद कुमार सोमवार शाम अपने घर पर था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए चार हमलावरों ने उसे आवाज लगाई। जब वह मकान के दरवाजे पर आया तो इसी दौरान हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान हाथ में गोली लगने से अरविंद घायल हो गया।
विज्ञापन

दौरान शोर शराबा होने पर हमलावर भाग निकले। फायरिंग होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई तथा ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पडे। ग्रामीणों ने गोली लगने से घायल अरविंद को सीएचसी में पहुंचाया। इसके बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल ने हमलावरों में एक ग्रामीण का नाम पुलिस को बताया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर हमलावरोंं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed