फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crime news

Saharanpur News: संविदा लाइनमैन करंट लगने से झुलसा, गंभीर

Tue, 09 Dec 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime news
थानाभवन। नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक संविदा विद्युत लाइनमैन करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। उनको स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल बिजेंद्र निवासी गांव लतीफगढ़ बिजली के खंभे पर लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित होने से उसके कपड़ों में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने तुरंत विद्युत सप्लाई बंद कराई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला चिकित्सालय भेजा, लेकिन बेहतर उपचार के लिए परिजनों की सहमति से उसे गंगदासपुर, मुजफ्फरनगर ले जाया गया।
विज्ञापन

एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि लाइनमैन बिना शटडाउन लिए ही लाइन पर चढ़ गया था, जिससे हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि घटना की स्थानीय विभागीय जांच चल रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed