फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cricket competition will be held between eight teams

आठ टीमों के बीच होगी क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 04 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cricket competition will be held between eight teams
सहारनपुर। युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता छह से 12 फरवरी तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि सहारनपुर के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एकेडमी की ओर से ज्ञानकलश स्कूल के ग्राउंड छह से 12 फरवरी तक अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। मैच 25-25 ओवर के होंगे। प्रतियोगिता यूपीसीए से जुडे़ अंपायरों और स्कोरर की देखरेख में होगी। उन्होंने बताया कि ज्ञानकलश के मैदान का विकेट अंतरराष्ट्रीय मानकों का है, जिस पर खेलने से स्थानीय खिलाड़ियों को नया अनुभव मिलेगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एसोसिएशन की ओर से ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। फाइनल मैच के लिए एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी के आने की संभावना है। आयोजन समिति में राजीव गोयल टप्पू, साजिद उमर, सैयद मशकूर, राकेश शर्मा, रणधीर कपूर, विक्की चैधरी, सचिन सैनी, विनय कुमार, मर्दुल गर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed