फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Create better coordination between bars and benches: District Judge

बार और बेंच में बेहतर समन्वय बनाए रखें : जिला जज

Thu, 14 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Create better coordination between bars and benches: District Judge
दीवानी कचहरी में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अतिथिगण - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह दीवानी कचहरी के सभागार में हुआ। इसके साथ ही पदाधिकारियों का परिचय अन्य अधिवक्ताओं से कराया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि जिला जज सर्वेश कुमार ने कहा कि यहां बार और बेंच में मधुर संबंध रहे हैं। सभी एक दूसरे का सम्मान करते हैं। यहां मां शाकंभरी देवी की विशेष अनुकंपा है। उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अन्य अधिवक्ताओं से कहा कि इसी समन्वय के साथ सभी बेहतर माहौल में न्यायिक कार्यों को संजीदगी से निपटाएं। हमारा प्रयास होना चाहिए कि न्याय के लिए आने वाला हर शख्स संतुष्ट होकर जाए। कोरोना काल में अधिवक्ताओं के सहयोग के लिए उठाए गए कदम को भी उन्होंने सराहा।
विज्ञापन

परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अच्छे कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। स्मार्ट सिटी में बार और बेंच को भी स्मार्ट बनाने की जरूरत है। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही शहर को अधिक स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की। मेयर संजीव वालिया ने कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रयासों को सराहा। वरिष्ठ अधिवक्ता विशंभर सिंह पुंडीर और ब्रह्मजीत शर्मा ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही अधिवक्ता फिर से एकजुट हो जाएं। उन्होंने जूनियर अधिवक्ताओं को अधिक सम्मान देने पर जोर दिया। समारोह का संचालन अधिवक्ता राहुल त्यागी और राजीव गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में एसोसिएशन अध्यक्ष अधिवक्ता अभय सैनी, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, अरविंद शर्मा, गयूर आलम, राधेश्याम गुप्ता, मुनव्वर आफताब, केपी सैैनी, राशिद जमील, भोपाल पुंडीर, रवि दत्त शर्मा, सतीश कुमार चौधरी, रेखा रानी, अपर्णा सैनी, अक्षय मित्र वत्स सहित अन्य काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed