{"_id":"5717c7494f1c1bef378b48b1","slug":"cracked-cylinder-in-school-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में सिलेंडर फटा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में सिलेंडर फटा, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर में सिलेंडर फटने से लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला रोड से सटे मिर्जापुर प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर आग लगने के बाद धमाके के साथ फट गया। जिसके कारण विद्यालय तथा आसपास के घरोें में भगदड़ मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही किसी प्रकार की जनहानि नही हुई।
बुधवार को मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित ग्राम मिर्जापुर के पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब की है। स्कूल के एक ओर बनी रसोई में स्कूली बच्चों के लिए रसोईया परमिष्ठा मिड-डे मील बना रही थी कि गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली।
खाना बना रही महिला यह देख घबरा गई तथा रसोई से बाहर निकल आई। जब तक महिला यह बात किसी को बता पाती गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर बच्चों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
वहीं स्कूल भवन से मिले मकान भी धमाके की आवाज से हिल गए। ग्रामीण स्कूल की ओर दौडे़। बच्चों को सकुशल देखकर लोगों की जान में जान आई। मौके पर मौजूद प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज बालदिया ने फायर ब्रिगेड की सूचना दी।
कुछ ही देर में सोराना से अग्निशमन विभाग की गाड़ी में आए कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर कर्मी नरेश ने बताया कि धमाके से किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है। स्कूल के हैडमास्टर सोमपाल ने बताया कि धमाके से कमरे का प्लास्टर अनेक जगह से उखड़ा गया है तथा कुछ कुर्सियां आदि भी टूट गयी है। वहीं घटना में सभी बच्चे तथा स्कूल स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है।