फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crack in road track on court road bridge

सड़क की पटरी में आई दरार

Fri, 25 Jun 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
crack in road track on court road bridge
सहारनपुर। कोर्ट रोड पुल पर किए गए नवनिर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क और साइड पटरी में दरार आ गई। देर रात निर्माण एजेंसी के मजदूरों ने मरम्मत करा दी।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पुल पर नवनिर्माण अप्रैल माह में ही पूर्ण हुआ था, जो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत नई रेल लाइन के लिए कराया गया था। उसके लिए नौ मीटर का पुल काटकर नवनिर्माण हुआ था। उसके बाद ही इस पुल से वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। एक दिन पहले ही उसी स्थान पर सड़क और साइड पटरी में दरार आ गई। इसके अलावा पुल के पुराने हिस्से से नवनिर्माण वाली सड़क भी नीची हो गई, जिस कारण वाहनों के पहिये अचानक ऊंचाई वाले हिस्से से टकरा रहे थे। पुल के न वनिर्माण का कार्य एल एंड टी कंपनी करा रही है, जिसके चलते कंपनी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार रात में ही मजदूरों को लगाकर मरम्मत कार्य करा दिया। प्रोजेक्ट मैनेजर ई चंद्रमौलि का कहना है कि साइड पटरी में हल्की दरार आई थी, सड़क में नहीं आई। सड़क का पुराने पुल के स्तर कम था, जिसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed