{"_id":"67a50bbebc434e8b740d16fc","slug":"cows-were-stolen-and-slaughtered-in-the-field-cow-protection-group-blocked-the-road-in-protest-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-142034-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गोवंश चोरी कर खेत में काटी, विरोध में गोरक्षा दल ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गोवंश चोरी कर खेत में काटी, विरोध में गोरक्षा दल ने लगाया जाम
Fri, 07 Feb 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
बिहारीगढ़ में गोवंश अवशेष मिलने पर विरोध दर्ज कराते गोरक्षा दल कार्यकर्ता। श्रोत ग्रामीण
बिहारीगढ़। कस्बे में रविदास मंदिर के पास से गोकशों ने बुधवार रात गोवंश चोरी कर ली। गोकश उसे एक खेत में काटकर अवशेष वहीं फेंक गए। इससे गुस्साए गोरक्षा दल कार्यकर्ताओं ने कटे सिर को देहरादून हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया।
पुलिस ने दो दिन के अंदर घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत कर जाम खुलवाया। बुधवार रात कस्बा निवासी श्याम कुमार की गाय चोरी हो गई थी। बृहस्पतिवार देर शाम हस्नावाला मार्ग पर इसके अवशेष और सिर पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे गोरक्षा दल कार्यकर्ताओं ने गाय के सिर को देहरादून हाईवे पर रख कर जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। गोरक्षा प्रमुख सोना पंडित का कहना था कि पुलिस की ढिलाई के चलते गोकशों के हौसले बुलंद हैं।
जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस के समक्ष सोना पंडित ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर घटना का खुलासा करते हुए गोकशों को जेल नहीं भेजा गया तो गोरक्षा दल कार्यकर्ता थाने पर धरना देकर निरंतर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इसके बाद जाम खोल दिया गया। करीब 15 मिनट तक कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किए रखा।
विज्ञापन
इस दौरान अश्वनी, गगन, काका, दीक्षांत चौहान, नगर सह संयोजक आलोक सैनी, सागर, अंकित वाल्मीकि, तुषार तोमर, लक्ष्य शर्मा, मोहित आदि मौजूद रहे। उधर पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गोकशों को पकड़ लिया जाएगा।