फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cow Smuggler Injured in Police Encounter in Saharanpur, One Absconding; Weapons and Equipment Recovered

Saharanpur: सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में गोकश घायल, एक फरार; तमंचा और गोकशी के उपकरण बरामद

Tue, 10 Jun 2025 11:09 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 10 Jun 2025 11:09 AM IST
सार

सहारनपुर के हैदरपुर गांव के जंगल में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में एक गोकश घायल होकर पकड़ा गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मौके से तमंचा, कारतूस, बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Cow Smuggler Injured in Police Encounter in Saharanpur, One Absconding; Weapons and Equipment Recovered
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के सरसावा में शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के हैदरपुर गांव के जंगल में सोमवार देर रात पुलिस और बाइक सवार गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

विज्ञापन


गश्त के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें एक गोकश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 10 जून को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक की पहचान असद उर्फ मुरसलीन पुत्र हमीद (उर्फ अब्बल) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गंगोह थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर का निवासी है और वर्तमान में सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारहेड़ा में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से ही गोकशी का मामला दर्ज है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, खोखा, बिना नंबर की बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed