फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Court road bridge closed, alternative routes jammed

कोर्ट रोड पुल बंद, वैकल्पिक मार्गों पर लगा जाम

Mon, 15 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Court road bridge closed, alternative routes jammed
कोर्ट रोड़ पुल किया गया बंद बाजोरिया पुल से पैदल कार्यालय जाते एसएसपी डा एस चनप्पा - फोटो : SAHARANPUR
कोर्ट रोड पुल बंद, वैकल्पिक मार्गों पर लगा जाम
विज्ञापन

सहारनपुर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत नवनिर्माण के लिए कोर्ट रोड पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई। दो महीने तक यह पुल बंद रहेगा। पहले दिन ही वैकल्पिक मार्गों पर लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ा। वाहन रेंगते नजर आए तो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के भी यातायात सुचारु करने में पसीने छूट गए।
कोर्ट रोड पुल पर करीब नौ मीटर चौड़ाई का हिस्सा काटकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए नया निर्माण होना है। उसी के लिए पहले तय तारीख के अनुसार सोमवार को कोर्ट रोड पुल से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद करा दी गई। पुल के दोनों छोर पर बैरियर लगाए और ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए। ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया, जिसके चलते घंटाघर से कोर्ट रोड की तरफ आने के लिए देहरादून चौक से चौधरी चरण सिंह चौक होकर अस्पताल पुल के रास्ते निकलना था। इसी मार्ग पर ट्रैफिक जाम सबसे ज्यादा रहा। अस्पताल पुल पर सुबह से दोपहर बाद तक वाहनों की कतार लगी रही। उधर, शारदानगर पुल पर भी वाहनों की अधिकता रही।
विज्ञापन

एसएसपी, एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक पहुंचे व्यवस्था देखने
शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए डायवर्ट किए गए रूट पर पड़ने वाले चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रखी गई। एसएसपी डा. एस चनप्पा, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद भी व्यवस्था देखने पहुंचे। एसएसपी ने अस्पताल पुल के पास विश्वकर्मा चौक और फिर कोर्ट रोड पुल से खलासी लाइन की तरफ जाने वाले मोड़ पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहन और कारों को भी बाईपास से निकाला जाए
शहर के विभिन्न मार्गों पर सोमवार को ट्रैफिक जाम होने के पीछे बड़ी वजह यह भी रही कि जिन वाहन चालकों को गागलहेड़ी अथवा देहरादून की तरफ से दिल्ली रोड की तरफ जाना है, वह भी शहर की तरफ आ गए। इसी तरह दिल्ली रोड की तरफ से देहरादून रोड की तरफ जाने वालों ने भी यही रास्ता अपनाया। जबकि ऐसे वाहनों को दिल्ली रोड पर बाईपास से गागलहेड़ी की तरफ निकाला जा सकता था। एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद ने लोगों से अपील की है कि जिन्हें देहरादून रोड की तरफ निकलना है, वे बाईपास का ही इस्तेमाल करें।

अस्थायी बस अड्डा भी हो गया शुरू
दिल्ली, शामली, बागपत और लोनी रूट पर चलने वाली उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों और अनुबंधित बसों का संचालन दिल्ली रोड पर कांशीराम कालोनी के पास बनाए अस्थायी बस अड्डे से हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना ने बताया कि सहारनपुर से दिल्ली रूट पर शामली, बागपत और लोनी की तरफ की सभी बसों का संचालन दो महीने के लिए अस्थायी बस अड्डे से ही होगा।

कोर्ट रोड़ पुल किया गया बंद कोर्ट रोड़ यातायात का जायजा लेते एसएसपी

कोर्ट रोड़ पुल किया गया बंद कोर्ट रोड़ यातायात का जायजा लेते एसएसपी- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड़ पुल किया गया बंद परेशान लोग

कोर्ट रोड़ पुल किया गया बंद परेशान लोग- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड़ पुल किया गया बंद बाजोरिया पुल पर लगा लंबा जाम में फंसे वाहन

कोर्ट रोड़ पुल किया गया बंद बाजोरिया पुल पर लगा लंबा जाम में फंसे वाहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed