{"_id":"58bdaa5b4f1c1b3d4bdc44c5","slug":"countdown-start-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना का काउंट डाउन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना का काउंट डाउन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
मतगण्ाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में मतगणना का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। 11 मार्च आने में अब केवल चार दिन शेष हैं। ऐसे में प्रत्याशियों की धड़कने तेज हैं। उधर, प्रशासन की ओर से काउंटिंग की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
परिणाम के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की ओर से भी कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। विधान सभा निर्वाचन 2017 के दूसरे चरण में 15 फरवरी को मतदान हुआ था।
जिले की सात विधान सभा सीटों पर कुल 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनकी हार और जीत का फैसला 11 मार्च को मतगणना के साथ होना है। मतगणना जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस के हॉल में होनी है।
विज्ञापन
मतदान स्थल पर प्रत्येक विधान सभा वार 14 टेबल लगाई जाएंगी। एक राउंड में एक विधान सभा की 14 बूथों के मतों की गणना एक साथ होगी। तीन दिन पहले ही जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शफकत कमाल ने तमाम आरओ, एआरओ और अन्य अफसरों के साथ बैठक कर तैयारी पर मंथन किया था।
इसके अलावा पुलिस की ओर से भी कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। एसएसपी लव कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन में सभी पुलिस अफसरों और थानेदारों के साथ बैठक कर मतगणना के दिन की तैयारियों पर चर्चा की।
उधर, मतगणना का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रत्याशियों के धड़कने भी बढ़ती जा रही हैं।
मतगणना का कार्यक्रम
विधान सभा मतदेय स्थल राउंड
बेहट 336 24
नकुड़ 347 25
सहारनपुर नगर 384 28
सहारनपुर 300 22
देवबंद 339 25
रामपुरमनिहारान 295 22
गंगोह 356 26
मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्र्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। प्रत्येक राउंड से पहले पोलिंग एजेंटों को ईवीएम अच्छे से चेक कराई जाएगी। साथ ही प्रत्येक राउंड के बाद संतुष्टि पत्र पर उनके हस्ताक्षर कराए जाएंगे, जिससे बाद में कोई सवाल न उठा सके।
- शफकत कमाल, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम।