फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Councilors reached the public hearing camp as a complainant

फरियादी बनकर जन सुनवाई शिविर में गुहार लगाने पहुंचे पार्षद

Tue, 28 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Councilors reached the public hearing camp as a complainant
जन सुनवाई शिविर के दौरान नगरायुक्त के सामने समस्या रखती पार्षद ज्योति अग्रवाल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम के पार्षद भी समस्याओं से जूझ रहे हैं। मंगलवार को नगरायुक्त कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई शिविर में कई पार्षद भी फरियादी बनकर पहुंचे और समस्या के निदान की गुहार अधिकारियों से लगाई। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित शिविर में कुल 26 शिकायतें पहुंचीं। शिविर में मौजूद नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने अधिकारियों को समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि जिस विभाग की समस्याओं का निस्तारण होने में लापरवाही मिली। उक्त विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जन सुनवाई शिविर में शारदानगर निवासी प्रदीप सेठी ने बताया कि शारदानगर में नाला निर्माण के बाद भी गत्ता मिल कॉलोनी के नाले से जुड़ने के स्थान पर नाले में कूड़ा जमा रहता है। उसकी सफाई कराने के साथ ही उस स्थान पर कूड़ा जमा न हो, इसका स्थायी समाधान कराया जाए। सराफा बाजार निवासी नवीन चंद्रा ने भी बाजार में गंदगी की शिकायत की। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि लोग मकानों का मलबा भी सड़कों पर डाल रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेेशानी हो रही है। इसरार चौधरी के नेतृत्व में नूरबस्ती के शकूर अहमद, इनाम, हाजी अमीर व मोहम्मद फैयाज आदि ने नालों की सफाई कराने की मांग की। नगरायुक्त ने कहा कि नूर बस्ती के नाले नालियों में गोबर बहाया जाता है, जिससे उनमें गंदगी रहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि गोबर नालियों में बहाने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। इसरार ने नगरायुक्त को विश्वास दिलाया कि नूरबस्ती के लोगों ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली है और अब वे नालियों में गोबर नहीं बहा रहे हैं। नगरायुक्त ने अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या समाधान के निर्देश दिए। जेल चुंगी मौज्जमपुरा निवासी शारदा सोनकर की शिकायत थी कि सड़क पर बना नाला टूटकर गिर गया है। बरसात में उसके घर के सामने पानी जमा रहता है। इस स्थिति में बरसात में उसे अपना घर गिरने का डर सता रहा है। अत: नाला निर्माण कराया जाए। नगरायुक्त ने निर्माण विभाग को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। सेक्टर 34 दयाल कॉलोनी के लोगों ने एक गली में जलभराव की समस्या बताते हुए जल निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग की। नगरायुक्त ने 15वें वित्त से उक्त कार्य कराने के निर्देश दिए। जन सुनवाई शिविर में पार्षद गुलशेर, राजेंद्र कुमार, अभिषेक अरोड़ा उर्फ टिंकू, यशपाल पुंडीर, नौशाद, हाजी नूर आलम व भूरा सिंह प्रजापति भी अपने क्षेत्र की समस्याएं लेकर पहुंचे और निस्तारण कराने की मांग की। भूरासिंह प्रजापति का कहना था कि कलसिया रोड से सात कॉलोनियों का पानी अक्षर धाम के बराबर से होते हुए पांवधोई नदी में गिरकर उसे दूषित कर रहा है। उसकी निकासी के लिए नाला निर्माण कराया जाए। नगरायुक्त ने उक्त शिकायतों के अतिरिक्त पिछले मंगलवार को आयी जनसमस्याओं के निस्तारण की भी समीक्षा की।

नगर निगम में जनसुनवाई करते निगम अधिकारी

नगर निगम में जनसुनवाई करते निगम अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

नगर निगम में जनसुनवाई करते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह

नगर निगम में जनसुनवाई करते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed