फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Could not even get a chance to escape

बचने का भी नहीं मिल सका मौका

Sun, 03 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Could not even get a chance to escape
मौत के बाद परिजनों से वार्ता करते अधिकारी और सपा नेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रात के अंधेरे में चैन की नींद सो रही दो बहनों और एक भाई पर छत का मलबा मौत बनकर गिरा। दबे पांव आई मौत ने बच्चों को बचने का मौका तक नहीं दिया। परिवार की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने दो बहनों को बचा लिया। दोनों अस्पताल में भर्ती है, उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उधर, हादसे के बाद रात भर मानकमऊ क्षेत्र परिजनों की चीत्कारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता इसरार के दस बच्चे हैं, जिनमें से दो लड़कियों इमराना और इसराना का निकाह कर चुके हैं, जबकि बड़ा बेटा इमरान बाहर रहता है। वर्तमान में वह पत्नी सगीरन और सात बच्चों के साथ रह रहे थे।  शुक्रवार की रात पूरा परिवार चैन की नींद सो रहा था। किसी को क्या पता कि रात में शुरू हुई आंधी और बारिश परिवार की खुशियां छीन लेगी।
विज्ञापन


छत के मलबे के रूप में आई मौत ने इसरार के तीन बच्चों फरहाना, रहमान और सायमा की जिंदगी छिन ली। गनीमत यह रही कि शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए रात के अंधेरे में ही मलबा हटाया दिया। बच्चों के ऊपर भारी गार्डर, बल्लियां, ईंटें और मिट्टी पड़ी हुई थी। भाई-बहनों के साथ सोए गुलिस्तां और आमना अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएम पवन कुमार, एसएसपी प्रदीप कुमार यादव के अलावा कांग्रेस नेता इमरान मसूद, सपा नेता शायान मसूद, सपा जिलाध्यक्ष मजाहिर हसन मुखिया आदि नेताओं और आम लोगों का जमावड़ा अस्पताल में लग गया। लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उधर, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां सगीरन तो कई बार बेहोश हुई, जिसे मोहल्ले की महिलाओं ने कई बार संभाला। अन्य बच्चे भी भाई-बहनों की मौत के बाद गुमसुम थे। 

रंग-बिरंगे कपड़ों की जगह लाने पड़े कफन
सहारनपुर। मानकमऊ में मकान की छत के मलबे में दबकर मारी गई दो बहनों और एक भाई ने नोएडा में फायर ब्रिगेड में तैनात अपने बड़े भाई से ईद पर रंग-बिरंगे कपड़े लाने को कहा था। मगर उस भाई को क्या पता था कि वह उनके लिए सुंदर कपड़ों की जगह कफन लेकर पहुंचेगा। 

शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे तूफान और बारिश में गिरी मकान की छत के नीचे दबकर मारी गई फरहाना (18), सायमा (11) और रहमान (12) का बड़ा भाई इमरान दिल्ली में फायर ब्रिगेड में तैनात है। पिछले दिनों जब वह घर पर आया था तो छोटे भाई-बहनों ने उससे ईद पर सुंदर कपड़े और मिठाई लेकर आने को कहा था। घर में भी ईद की तैयारियां चल रही थीं।


मगर यह किसी को नहीं पता था कि ईद की खुशियां से पहले परिवार पर मुसीबत का इतना बड़ा पहाड़ टूट पड़ेगा। जो भाई छोटी बहनों और भाई के लिए कपड़े खरीदने में मशगूल था। उसे सुंदर कपड़ों की जगह अचानक ही कफन खरीदने पड़ गए। जैसे ही इमरान को घटना की सूचना लगी तो वह तुरंत सहारनपुर के लिए रवाना हो गया। यहां पहुंचते ही पिता और मां के साथ ही छोटे भाई और बहनें उससे लिपटकर रोने लगे। ऐसे में वह भी अपने आंसुओं को थाम नहीं सका। यह दृश्य देख हर किसी की आंख नम थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed