फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation will set up plant to clean water and air

जल और वायु को साफ करने के लिए संयंत्र लगाएगा निगम

Tue, 08 Mar 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Corporation will set up plant to clean water and air
पांवधोई समिति की बैठक को सम्बोधित करते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर में जल और वायु को साफ करने के लिए नगर निगम एकीकृत स्मार्ट जलवायु शोधक संयंत्र लगाएगा। यह जानकारी नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को नगर निगम में हुई पांवधोई विकास समिति की बैठक में दी।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने बैठक में कहा कि नगर निगम पर्यावरण संरक्षण के लिए दस मियावाकी वन तैयार कर रहा है, जिनमें से चार वन बनकर तैयार हो चुके हैं। नदी में सीवर का पानी न जाए इसके लिए एसटीपी की क्षमता 38 एमएलडी से बढ़ाकर 150 एमएलडी की जा रही है। जल स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सभी 165 तालाबों को चिह्नित कर उनके सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार पर काम चल रहा है। पांवधोई नदी को दूषित होने से रोकने के लिए नदी के किनारों पर सीसीटीवी लगाने की जानकारी दी। पर्यावरण प्लानर डॉ. उमर सैफ ने कहा कि पांवधोई पर वाटर शेड मैपिंग, ग्राउंड वाटर मैपिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। एकीकृत स्मार्ट जल वायु शोधक संयंत्र लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। पांवधोई समिति से डॉ. एस के उपाध्याय, डॉ. पीके शर्मा, अमीर खान एडवोकेट, डॉ. वीरेंद्र आजम, एसी पपनेजा, मौलवी फरीद, मौलाना साजिद, दीपक गुप्ता, मुकंद मनोहर गोयल, दिनेश जैन, रामदीप बंसल ने भी सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed