फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation seeks cooperation from traders to remove encroachment

Saharanpur News: अतिक्रमण हटाने को निगम ने व्यापारियों से मांगा सहयोग

Sun, 04 Dec 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Corporation seeks cooperation from traders to remove encroachment
व्यापारियों से वार्ता करती नगरायुक्त ग़जल भारद्वाज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने व्यापारियों से दो टूक कहा कि आप निगम को सहयोग करोगे तो नगर निगम आपको सहयोग करेगा। वह व्यापारियों के साथ अपने कार्यालय में बैठक कर रही थी। उन्होंने शहर के विकास को लेकर परियोजनाएं भी व्यापारियों के साथ साझा की।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने कहा कि महानगर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए व्यापारियों को सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि निगम का प्रयास है कि कोर्ट रोड, रेलवे रोड सहित शहर के सभी मुख्य मार्ग जाम से मुक्त और साफ रहें। निगम इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। व्यापारियों ने आश्वस्त किया कि वह अतिक्रमण के पक्ष में नहीं हैं और इस दिशा में सुधार करते हुए निगम को सहयोग देंगे। व्यापारियों ने कहा कि दुकानों के सामने सामान रखना उनकी मजबूरी है। बैठक में अधिशासी अभियंता यातायात अमरेंद्र गौतम, शीतल टंडन, विवेक मनोचा, सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, रमेश अरोड़ा, नरेश कुमार, विवेक लांबा, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नागरिक बताएं कैसी हैं शहर में मिल रही सुविधाएं
सहारनपुर। नगर निगम महानगर में ईज ऑफ लिविंग-2022 सर्वे करा रहा है। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि सर्वे के तहत लोगों से 17 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इनमें शहर में हेल्थ केयर सेवाएं कितनी सस्ती और कितनी सुलभ हैं। शिक्षा सुविधाएं कितनी सुलभ और कितनी सस्ती हैं। आप किराए के मकान में रहते हैं या अपना घर है। शहर में रोजगार के अवसर ढूंढना कितना आसान है। आप अपने शहर में कितना सुरक्षित महसूस करते हैं। आपके शहर में यात्रा करना कितना आसान है और आपके शहर में प्रदूषण की क्या स्थिति है जैसे सवाल शामिल हैं। नागरिक अपने सुझाव सीधे क्यूआर कोड स्कैन कर या ईओएल 2022 डॉट ओआरजी/सिटीजन फीडबैक वेबसाइट पर जाकर भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed