फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation's team reached to take action on dairies, commotion

डेयरियों पर कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम, हंगामा

Wed, 18 Mar 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Corporation's team reached to take action on dairies, commotion
सहारनपुर के डेरा इल्हाहीपुरा में गोबर और गन्दगी का निरीक्षण करते नगर आयुक्त व पार्षद व क्षेत्रव? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डेयरियों पर कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे नगरायुक्त और स्थानीय पार्षद ने डेयरी संचालकों को समझाया। निगम ने डेयरी संचालकों को गोबर नालियों में नहीं बहाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद गीता चौहान ने नगरायुक्त से शिकायत की थी। उनका कहना था कि डेयरियों की वजह से नालियों में गोबर बहता है। प्लॉटों में गोबर डाला जा रहा है। इसकी वजह से दुर्गंध रहती है। बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। शिकायत के बाद निगम का प्रवर्तन दल कार्रवाई करने के लिए बुधवार को डेरा इलाहीपुरा और पंजाबी बाग में पहुंचा था। टीम को देखकर डेयरी संचालकों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और कई पार्षद मौके पर पहुंचे। डेयरी संचालकों को गंदगी नहीं फैलाने को कहा गया। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर राजेंद्र पुंडीर, विजेंद्र चौधरी, राजकुमार, मोहकम राणा, भूपेंद्र सिंह, अमित पुंडीर, बॉबी चौधरी, अभय प्रताप सिंह, अनीता शर्मा, पूनम वालिया, सविता सिंह आदि मौजूद रही।

सहारनपुर के डेरा इल्हाहीपुरा में गोबर और गन्दगी का निरीक्षण करते नगर आयुक्त व पार्षद व क्षेत्रव?

सहारनपुर के डेरा इल्हाहीपुरा में गोबर और गन्दगी का निरीक्षण करते नगर आयुक्त व पार्षद व क्षेत्रव?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed