फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation's bulldozer ran on the verandah of the hotel on the road

सड़क पर बने होटल के बरामदे पर चला निगम का बुलडोजर

Tue, 21 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corporation's bulldozer ran on the verandah of the hotel on the road
रेलवे रोड पर रोड पर बना होटल का बरामदा का अतिक्रमण हटाता निगम का बुलडोजर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अतिक्रमण के विरुद्घ अभियान जारी रखते हुए नगर निगम की टीम ने रेलवे रोड पर एक होटल के बरामदे पर बुलडोजर चलाते हुए उसे ध्वस्त कराया। 1939 में बने उक्त भवन का बरामदा सड़क के बीच में था, जिसे तोड़ने के लिए निगम को चार जेसीबी और एक क्रेन लगानी पड़ी। करीब छह घंटे में बरामदे को हटाया जा सका। इसके अलावा एक अन्य दुकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान अधिकारियों को विरोध का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत रेलवे रोड का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण किया जा रहा है। रेलवे रोड पर बस स्टैंड से घंटाघर तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ निर्माण का कार्य चल रहा है। को-ऑपरेटिव बैंक के पास स्थित एक भवन में नीचे दुकानें और ऊपर होटल है। नीचे दुकानों के सामने बड़े पिलर खड़े कर करीब 50 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा बरामदा बना हुआ था। जिसके ऊपर शेड डालकर कवर किया गया था। दुकानों के सामने बनाया गया बरामद और उसके ऊपर डाला गया शेड स्मार्ट रोड में बाधा बन रहा था। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर उक्त अवरोध को हटाने के लिए मंगलवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे अपर नगरायुक्त राजेश यादव और स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी व मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह के नेतृत्व में तीन जेसीबी और क्रेन लेकर उक्त होटल पर पहुंचे और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई से होटल संचालक और अन्य अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। होटल स्वामी और कुछ अन्य लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन निगम अधिकारियों ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी। होटल स्वामी का कहना था कि यह भवन पिछले कई दशक से इसी रूप में है और वह निगम को हाउस टैक्स दे रहे हैं, जबकि निगम अधिकारियों का कहना था कि दुकानों के सामने बनाया गया बरामदा पूरी तरह से सड़क पर है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। साथ ही स्मार्ट रोड का कार्य भी बाधित है। इतना ही नहीं, निगम का नाला भी भवन के काफी पीछे से बह रहा है। इसके अलावा पास ही सड़क पर स्थित अतिक्रमण कर बनाई गई एक अन्य दुकान भी पूरी तरह ध्वस्त की गई। रेलवे रोड पर ही एक अन्य दुकानदार का सड़क पर अतिक्रमण फैलाने के लिए एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। एक अन्य दुकानदार से प्रतिबंधित पॉलिथीन रखने का एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम में स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, अवर अभियंता जितेंद्र, अतिक्रमण प्रभारी विनय शर्मा, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, नरेश चंद, हेमराज, प्यार सिंह, पवन, प्रदीप आदि शामिल रहे।

रेलवे रोड पर रोड पर बना होटल का बरामदा का अतिक्रमण हटाता निगम का बुलडोजर

रेलवे रोड पर रोड पर बना होटल का बरामदा का अतिक्रमण हटाता निगम का बुलडोजर- फोटो : SAHARANPUR

रेलवे रोड पर रोड पर बना होटल का बरामदा का अतिक्रमण हटाता निगम का बुलडोजर

रेलवे रोड पर रोड पर बना होटल का बरामदा का अतिक्रमण हटाता निगम का बुलडोजर- फोटो : SAHARANPUR

रेलवे रोड पर रोड पर बना होटल का बरामदा का अतिक्रमण हटाता निगम का बुलडोजर

रेलवे रोड पर रोड पर बना होटल का बरामदा का अतिक्रमण हटाता निगम का बुलडोजर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed