फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation freed land worth ten crore rupees

निगम ने दस करोड़ रुपये की भूमि कब्जामुक्त कराई

Sat, 04 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Corporation freed land worth ten crore rupees
रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटवाती निगम की टीम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडी समिति रोड पर वर्षों से कब्जे में दबी करीब दस करोड़ रुपये की भूमि को नगर निगम ने खाली कराते हुए उस पर कब्जा लिया। कब्जाधारियों ने निगम की कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन निगम के दल बल के सामने वह अधिक कुछ नहीं कर सके। उधर, नगर निगम की टीम ने रेलवे स्टेशन से लेकर घंटाघर तक रेलवे रोड का अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान दुकान के बाहर रखा सामान जब्त किया गया, साथ ही चार दुकानों का चालान कर 2500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम अपर नगरायुक्त राजेश यादव के नेतृत्व में शनिवार को मंडी समिति रोड पहुंची। यहां मैसूर पैलेस के सामने नगर निगम की करीब दो हजार वर्ग गज भूमि पर कुछ लोगों का कई वर्षों से कब्जा था। निगम अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने यहां भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए उस पर नगर निगम की संपत्ति होने का बोर्ड लगाया। अतिक्रमण प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि उक्त भूमि के संबंध में एक व्यक्ति द्वारा दो वाद न्यायालय में इस उद्देश्य से दायर किए गए थे, कि संबंधित भूमि पर उनका ही मालिकाना हक बना रहे और निगम कोई हस्तक्षेप न करे। एक वाद मोहम्मद इस्लाम बनाम नगर निगम तथा दूसरा वाद मोहम्मद इस्लाम बनाम महापौर आदि दायर किया गया था। एक वाद को 14 मार्च 2022 को तथा दूसरे वाद को दिनांक 08 मार्च 2021 को सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय से खारिज कर दिए गए थे। उसके पश्चात ही अधिकारियों के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने आज उक्त भूमि को कब्जामुक्त कराया। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन करीब दस करोड़ रुपये की है। निगम की टीम में कर्नल बीएस नेगी, लेखपाल महेंद्र शर्मा, सोमपाल सिंह, आरआई सुशील कुमार, लोकेश तथा थाना मंडी से उप निरीक्षक एसएच जैदी, सोमू राणा, सिपाही योगेश, सचिन, कौशल भारद्वाज, प्रवर्तन दल के नरेश चंद, हेमराज, रणदीप, शिवकुमार, प्रदीप, विक्रम, प्रवीन व नवाबुद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम की टीम ने रेलवे स्टेशन से लेकर घंटाघर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगरायुक्त के निर्देश पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव और अतिक्रमण प्रभारी विनय शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान को लेकर दुकानदारों खासकर अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। उन्होंने आनन फानन में सड़कों पर रखा गया सामान दुकानों में समेट लिया। सड़क पर रखा एक दुकान का सामान जब्त कर लिया गया, जबकि चार दुकानदारों से करीब 2500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

मंडी समिति रोड पर कब्जा मुक्त कर निगम संपत्ति का बोर्ड लगाते निगम अधिकारी

मंडी समिति रोड पर कब्जा मुक्त कर निगम संपत्ति का बोर्ड लगाते निगम अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed