फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation fails to investigate providing bread to the hungry

भूखों को रोटी मुहैया कराने की पड़ताल में निगम फेल

Fri, 03 Apr 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Corporation fails to investigate providing bread to the hungry
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर विभिन्न संगठनों से भोजन के पैकेट प्राप्त कर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहा है। एक-एक दिन में दस हजार पैकेट तक बांटने के दावे किए जा रहे हैं। भूखों की मदद के लिए बाकायदा कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। अमर उजाला ने हेल्पलाइन नंबर की हकीकत जानने के लिए इसकी पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और निकलकर सामने आई।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यदि शहर के सभी 70 वार्डों में कोई व्यक्ति भूखा है तो वह हेल्पलाइन नंबर 8477008027 डायल कर भोजन का पैकेट प्राप्त कर सकता है। अमर उजाला ने हेल्पलाइन नंबर की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे फोन किया। तीन बजे से तीन बजकर नौ मिनट तक 16 बार कॉल की गई, मगर फोन लगातार व्यस्त जाता रहा। 17 वीं बार फोन रिसीव किया गया तो अमर उजाला संवाददाता ने खुद को जैन कॉलेज रोड का निवासी और सुबह से भूखा होने की बात कहते हुए भोजन की मांग की। इस पर कंट्रोल रूम के सदस्य ने बताया कि खाना सुबह नौ बजे तक ही मिलता है। अब यदि भोजन चाहिए तो शनिवार की सुबह नौ बजे तक इंतजार करना होगा। उन्होंने बताया कि 250 से अधिक लोग वेटिंग में हैं। इतनी बात करते हुए कंट्रोल रूम की तरफ से फोन काट दिया गया। 18 वीं बार फोन किया गया तो कंट्रोल रूम ने बताया कि अपना नाम और पता नोट करा दो शनिवार को खाना पहुंच जाएगा। यह स्थिति तब है, जबकि नगर निगम कई दिन से समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित कराकर यह प्रचारित कर रहा है कि किसी को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। खास बात यह है कि नगर निगम की यह व्यवस्था अपने पैसे की नहीं है, बल्कि वह विभिन्न संस्थाओं से भोजन प्राप्त कर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से यदि इस तरह का प्रतिक्रिया दी गई है तो यह गंभीर बात है। इस संबंध में कंट्रोल रूम प्रभारी से जवाब मांगा जाएगा। हमारी कोशिश यही है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। प्रतिदिन हजारों लोगों को भोजन के पैकेट मुहैया कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed