फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation did special cleaning in the markets at night

निगम ने रात्रि में बाजारों में कराई विशेष सफाई

Thu, 24 Feb 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Corporation did special cleaning in the markets at night
सहारनपुर। नगर निगम ने रात्रि में शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर साफ-सफाई कराई गई। मंगलवार की रात घंटाघर से बाजार मोरगंज स्थित शहीद भगत सिंह चौक तक प्रमुख बाजारों में सफाई का अभियान चलाया गया। रात्रि में सफाई का यह विशेष अभियान रोज अलग अलग मार्गों पर निरंतर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

‘क्लीन सहारनपुर-ग्रीन सहारनपुर’ के तहत नगर निगम द्वारा प्रमुख बाजारों और मार्गों पर मंगलवार की रात से विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया। निगम के सफाई कर्मचारी सफाई निरीक्षक अमित तोमर के नेतृत्व में घंटाघर पर एकत्रित हुए। घंटाघर से सफाई कार्य शुरू कर भगत सिंह मार्ग, प्रताप मार्केट चौराहा, नेहरू मार्केट, चौकी सराय, शहीदगंज, चौक फव्वारा, मोरगंज होते हुए चौक भगत सिंह तक सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि सफाई अभियान निरंतर चलाया जाएगा। बुधवार की रात ढमोला पुल व देहरादून चौक होते हुए चौ. चरणसिंह चौक तक सफाई कराई गई। बृहस्पतिवार को घंटाघर से कोर्ट रोड पुल, जीपीओ रोड होते हुए स्टेशन से घंटाघर, शुक्रवार 25 फरवरी को हाथी गेट गिल कॉलोनी से दीवानी कचहरी, कोर्ट रोड पुल तक, शनिवार 26 फरवरी को कलक्ट्रेट से हसनपुर चुुंगी तक, रविवार 27 फरवरी को घंटाघर से अंबाला रोड पुल तक तथा 28 फरवरी सोमवार को पुल जोगियान से नवाबगंज तक सफाई अभियान चलाया जायेगा। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सफाई तो है ही साथ ही लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करना भी है कि जब निगम सुबह-शाम शहर की स्वच्छता के लिए ये सब प्रयास कर रहा है तो उनका भी दायित्व है कि घरों व दुकानों का कूड़ा सड़कों व नाली नालों और नदियों में न फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed