फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation administration turned its back on the problems of the public

निगम प्रशासन ने जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ा

Wed, 09 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation administration turned its back on the problems of the public
सहारनपुर। नगर निगम प्रशासन ने जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ लिया है। निगम क्षेत्र में ऐसे कई इलाके हैं जहां न तो पक्का नाला है और न ही सड़क। गंदा पानी सड़क पर ही भरा रहता है। जलभराव की समस्या के समाधान का प्लान निगम के पास नहीं है।
विज्ञापन

पुराना कलसिया रोड पर संबंधित कॉलोनियों की जनता को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मातागढ़ से म्यूनिसिपल कॉलोनी तक कलसिया रोड का करीब दो किलोमीटर मार्ग बेहाल है। सड़क जगह-जगह से टूूूटी है। कालोनी और पुराना कलसिया रोड पर जलभराव की मुख्य वजह क्षेत्र में नाले और नालियों का न होना है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कच्चा नाला होने की वजह से बरसात के दिनों में पुराना कलसिया रोड तालाब का रूप ले लेता है। राशिद, बबलू और इमरान ने बताया कि निगम के अधिकारी समय-समय पर क्षेत्र का निरीक्षण करने आते हैं, मगर सुधार के नाम पर कुछ नहीं करते। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि सभी नालों की सफाई होनी है, जिनमें पुराना कलसिया रोड का नाला भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed