फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona vaccine will come from Meerut today

मेरठ से आज आएगी कोरोना वैक्सीन

Thu, 14 Jan 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine will come from Meerut today
सहारनपुर। 16 जनवरी से शुरू हो रहे कोरोना वायरस के विरुद्ध टीकाकरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को मेरठ से वैक्सीन सहारनपुर पहुंचेगी, जिसके लिए चिकित्सा विभाग के कर्मचारी मेरठ जाएंगे। सभी 11 कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर 100-100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा। इस तरह एक दिन में 1100 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर चिकित्सा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वैक्सीन रखने के लिए कोल्डचेन सेंटर पूरी तरह तैयार है, जिसमें फ्रीज आदि लगा दिए गए हैं। 11 केंद्रों पर टीका लगाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक नोडल और छह-छह लोगों की टीम रहेगी, जिनमें स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही पुलिसकर्मी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगी।
विज्ञापन

यह रहेगी केंद्रों पर व्यवस्था
टीका लगवाने के लिए आने वाली स्वास्थ्यकर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। केंद्र में एंट्री से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। मास्क भी को लगाना अनिवार्य रहेगा। यदि किसी को बुखार है तो उसको एंट्री नहीं मिलेगी। इसके अलावा टीका लगाने वाले स्टाफ के मुंह पर मास्क, हाथों पर ग्लब्स आदि रहेंगे। टीका लगाने के बाद स्वास्थ्यकर्मी को आधा घंटे के लिए एक कमरे में बिठाया जाएगा। आधा घंटे के बाद स्वास्थ्यकर्मी अपने घर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को मेरठ से वैक्सीन सहारनपुर पहुंच जाएगी। 16 जनवरी से टीकाकरण सुचारु रूप से शुरू होगा।
डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed