फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   corona.

इलाज के लिए भटक रहा चीन से आया संदिग्ध मरीज

Wed, 11 Mar 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
corona.
इलाज के लिए भटक रहा चीन से आया संदिग्ध मरीज
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना के खतरे को लेकर शासन और प्रशासन गंभीर है। जन जागरूकता के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। इसके बावजूद जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। चीन के मकाओ से आया युवक एक माह से खांसी, जुकाम और बुखार से ग्रसित है, जिसे इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में बुधवार को युवक के खून की जांच करने से इनकार कर दिया गया। मांगने पर मास्क तक नहीं दिया गया।
गंगोह के गांव जुखेड़ी निवासी अनुज कुमार पुत्र मांगेराम बीते करीब एक साल से चीन के मकाओमें रह रहा है। करीब एक माह पहले कोरोना के खतरे को देखते हुए उनकी कंपनी ने उन्हें लौटने की सलाह दी थी। वह दस फरवरी 2020 को भारत लौट आया था। मकाओ में ही उसको जुकाम की शिकायत थी। बैंगलूरू में केवल उसका टेंपरेचर मापा गया और उसके बाद वह दिल्ली होते हुए सहारनपुर आ गया। जब वह अपने गांव लौटा तो जुकाम, खांसी और बुखार उसकी हालत और खराब हो गई। वह इलाज के लिए एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचा तो वहां कमरा नंबर 12 की ओपीडी में चिकित्सक ने उसको देखा और सामान्य दवा दे दी। अनुज ने बताया कि इसी दौरान उसको गंगोह सीएचसी से फोन आया कि वह उनके घर पहुंचे हुए हैं। उसने बताया कि वह सहारनपुर इलाज के लिए आया है तो सीएचसी की टीम लौट गई। अनुज का कहना है कि करीब एक माह पहले जिला अस्पताल से दवा लेने के बाद से चिकित्सा विभाग के किसी व्यक्ति ने उससे संपर्क नहीं किया और न ही उसे 28 दिन तक घर में रहने की सलाह दी गई। तब से वह लगातार निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहा है मगर आराम नहीं मिल रहा है। सप्ताह भर पहले उसने टोल फ्री नंबर पर अपनी बीमारी की शिकायत की थी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में आकर इलाज कराने को कहा गया था। अनुज ने बताया कि बुधवार 11 मार्च को वह पुन: जिला अस्पताल की 12 नंबर की ओपीडी में पहुंचा। डॉक्टर ने फिर उसे सामान्य बुखार बताकर दवा दे दी। अनुज के पिता और मां भी साथ थे। उन्होंने डॉक्टर से अनुरोध किया कि अनुज का एक्स-रे, खून की जांच आदि करा दीजिए। इसके बाद डॉक्टर ने जांच लिख दी। अनुज ने बताया कि डॉक्टर ने उसका एक्स-रे तो किया, मगर जब उसने रिपोर्ट मांगी तो कल यानी 12 मार्च को आने को कहा। उसने बताया कि वह मकाओ से आया हुआ है ऐसे में रिपोर्ट दे दें। आरोप है कि एक्स-रे स्टाफ ने एक दिन बाद आने की बात कही। इसके बाद वह खून की जांच कराने पैथोलॉजी लैब गया तो आरोप है कि लैब के स्टाफ ने कल यानी 12 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से पहले आने को कहा। अनुज ने बताया कि वह मकाओ से आया है इसलिए आज ही जांच होना जरूरी है। आरोप है कि स्टाफ ने जांच करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह अस्पताल के दवा स्टोर पर पहुंचा, जहां मास्क की मांग की। आरोप है कि मास्क नहीं होने की बात कहते हुए उसे मास्क देने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन

-------
जांच के लिए कल दिल्ली भेजेंगे नमूना
जितने भी मरीज चीन या चीन के रास्ते सहारनपुर आए हैं हमने सभी को 28 दिन तक विशेष निगरानी में रखा है। जिस मरीज को जुकाम बुखार की शिकायत है उसने कल ही विभाग से संपर्क किया गया है। बुधवार को वह इलाज के लिए आया भी था। बृहस्पतिवार को उसके नमूने लेकर जांच के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
-------
चीन या चीन के रास्ते आने वाले 41 लोग थे, जिनका 28 दिन का पीरियड खत्म हो चुका है। यदि किसी व्यक्ति को किसी तरह की परेशानी है तो उसके नमूने लेकर जांच के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे।
डॉक्टर बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed