फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona report positive of 25 more people in the district

जिले में 25 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Thu, 18 Jun 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Corona report positive of 25 more people in the district
राघवपुरम में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गली सील करती पुलिस-प्रशासनिक टीम। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में एक साथ 25 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन और चिकित्सा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। खास बात यह है कि नए संक्रमितों में एक पुलिसकर्मी, उनकी पत्नी और बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव आया पुलिसकर्मी पुलिस लाइन से सटे हकीकतनगर में परिवार के साथ रहता है। सूत्रों ने बताया कि वह कुछ ही दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली गया था, जहां से परिवार सहित संक्रमित होकर लौटा। इसी तरह गंगोह के सिकंदरपुर में दो लोग पॉजिटिव आए हैं। इसमें एक उस महिला का पति और एक देवर है, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को दो बच्चों सहित पॉजिटिव आई थी। यानी एक ही परिवार के पांच लोग पॉजिटिव हो गए हैं। गंगोह के ही लखनौती से दो तथा बीनपुर से एक पॉजिटिव आया है। देवबंद में गांव भायला से दो, शुगरमिल कॉलोनी से दो, खजूरी से एक, नगलीनूर से एक और खानका से एक पॉजिटिव आया है। नागल में रणमलपुर और खास नागल से एक-एक पॉजिटिव निकले हैं। नकुड़ के गांव सांपला बेगमपुर और अध्याना में एक-एक पॉजिटिव निकला है। दो व्यक्ति राघवपुरम के रहने वाले हैं। एक शहर के पुराना घास कांटा क्षेत्र का है। एक हसनपुर बलियाखेड़ी का है। एक स्वास्थ्यकर्मी सीएचसी खेड़ा अफगान का बताया गया है। एक गांव रणमलपुर का है। पॉजिटिव मिले लोग दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा से आए बताए गए हैं। सभी अपने घरों पर क्वारंटीन थे। रिपोर्ट आते ही संक्रमितों को कोविड-19 सेंटरों में भेजा जा रहा है, साथ ही संपर्क में आए परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है। 25 नए संक्रमितों के साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 330 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 257 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 73 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

दो दिन में 44 संक्रमित
जनपद में एक दिन में 24 से 26 तक संक्रमित आए हैं, लेकिन पिछले करीब 20 दिन से कोई बड़ी संख्या संक्रमितों की सामने नहीं आई थी। अब दो दिन में 44 और एक ही दिन में 25 संक्रमित आने से एक बार फिर से लोगों में दहशत बढ़ गई है। इसके साथ प्रशासन और चिकित्सा विभाग की चुनौती भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान सहित कई क्वारंटीन
रामपुर मनिहारान/बिहारीगढ़। गांव शेरपुर में पॉजिटिव निकले मरीज के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम एसएन शर्मा पूरी टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पॉजिटिव के संपर्क में आए पूर्व प्रधान सहित कई लोगों को होम क्वारंटीन कराया। सीएचसी से मिली जानकारी के अनुसार 14 लोगों की सैंपल भेजे गए हैं। उधर, बिहारीगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में कैंप लगाकर 20 लोगों की रैंडम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।

रामपुर मनिहारान के गांव शेरपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सील की गई गलियां।

रामपुर मनिहारान के गांव शेरपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सील की गई गलियां।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed