फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona is now attacking warriors in the district

जनपद में अब वारियर्स पर वार कर रहा कोरोना

Thu, 03 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Corona is now attacking warriors in the district
सहारनपुर। अब कोरोना से वारियर्स पर ही वार करना शुरू कर दिया है। जनपद में सरकारी और निजी अस्पतालों के करीब सौ स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें कई चिकित्सक भी हैं। ऐसे में संबंधित अस्पतालों में चिकित्सा सेवा प्रभावित हो रही है। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों में भय की भी स्थिति है। हालांकि अभी तक सभी स्वास्थ्य कर्मी स्वस्थ होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

देवबंद में एक निजी अस्पताल में करीब डेढ़ दर्जन स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव मिले। इनमें चिकित्सक भी शामिल रहे। इसके बाद एक सीएचसी प्रभारी और उनकी पत्नी संक्रमित मिली। इसके बाद एक सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी संक्रमित हुए। कुछ दिन पहले दिल्ली रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक संक्रमित पाए गए। इसके बाद दिल्ली रोड पर ही स्थित एक अन्य निजी अस्पताल के दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं। बाजोरिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भी कई स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी चार अन्य निजी अस्पतालों के आठ लोग संक्रमित मिले हैं। लगातार संक्रमित हो रहे स्वास्थ्यकर्मियों की वजह से संबंधित अस्पतालों को बार-बार 24 घंटे के लिए सील करना पड़ रहा है। इस कारण मरीज भी उक्त संबंधित अस्पतालों में जाना बंद हो गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण को लेकर भय है। उधर, सीएमओ डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि सभी अस्पतालों को सावधानी बरतने के निर्देश पहले से दिए हैं। चूंकि स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed