{"_id":"6068afb38ebc3e591d013c7a","slug":"corona-is-catapulting-65-percent-of-the-youth-in-the-district-saharanpur-news-mrt53287452","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 65 फीसदी युवाओं को चपेट में ले रहा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 65 फीसदी युवाओं को चपेट में ले रहा कोरोना
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में बीते 15 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। खास बात यह है कि संक्रमितों में करीब 65 फीसदी युवा हैं, जिनकी उम्र 45 वर्ष से कम है। चूंकि 45 वर्ष से कम उम्र वालों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण की व्यवस्था अभी नहीं है। ऐसे में उनको अतिरिक्त एहतियात बरतने की जरूरत है।
बीते दस दिन में 294 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें युवाओं की संख्या 195 है। उधर, प्रशासन की सख्ती के बाद केवल वाहन चालक तो मास्क लगा रहे हैं, मगर बाजारों में उमड़ रही खरीदारों की भीड़ में ज्यादातर लोग ना मास्क लगा रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। खास बात यह भी है कि कोरोना के मरीज शहर के साथ ही देेहात में भी खासी संख्या में सामने आ रहे हैं। बीते दस दिन के 294 संक्रमितों में 118 संक्रमित देहात के हैं। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। लोगों को चाहिए कि वह कोरोना की चपेट में आने से बचने के लिए दिशा निर्देशों का पालन करें। 45 वर्ष से अधिक आयु वाले, वृद्ध और बीमारों के साथ ही पूरी तरह स्वस्थ युवा और बच्चों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
बीते दस दिन का आंकड़ा
दिनांक-------कुल संक्रमित----- 45 वर्ष से नीचे
02 अप्रैल-------20-----------------13
01 अप्रैल-------26-----------------19
31 मार्च--------51------------------30
30 मार्च--------12------------------08
29 मार्च--------04-------------------02
28 मार्च--------15-------------------10
27 मार्च--------97-------------------76
26 मार्च--------19-------------------15
25 मार्च--------30-------------------11
24 मार्च--------20-------------------11