फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona faded on Eid festival

कोरोना ने फीकी कर दी ईद की त्यौहारी

Tue, 11 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Corona faded on Eid festival
सहारनपुर। कोरोना ने ईद की मिठास फीकी कर दी है। मेवों, कपड़ों और जूतों के कारोबार में गिरावट है। सामान्य हालात में कपड़ों, मेवों और जूतों का करीब 20 करोड़ का कारोबार होता था, लेकिन अब कारोबारी 30 फीसदी ही रह गया है।
विज्ञापन

चांद के दीदार के हिसाब से ईद-उल-फितर 13 या 14 मई को होगी। कोरोना संक्रमण की वजह बाजार बंद है। सुबह के समय आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुल रही हैं। कोरोना की वजह से प्रभावित हुए कारोबार के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है, जिसका असर ईद के त्योहार भी पड़ा है। नखासा बाजार के मेवों थोक कारोबारी वक्कार अहमद और पुल कंबोहान के कारोबारी हाजी हमशेद ने बताया कि ईद के मौके पर सामान्य हालात में मेवों का कारोबार आठ से दस करोड़ रुपये का जिले भर होता था, लेकिन बीते वर्ष भी ईद पर बाजार में मंदा रहा और इस बार भी काम नहीं है।
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी राधे श्याम नारंग का कहना है कि बाजार खुल नहीं रहे हैं, इस वजह से लोग खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। ईद पर कारोबार जिले भर में 10 करोड़ से अधिक का होता था। मगर, इस बार कारोबार घटकर 30 फीसदी रह गया है। इसी तरह जूता कारोबार भी भारी गिरावट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इत्र की महक भी हुई कम
सहारनपुर। ईद पर इत्र कारोबार भी खूब होता था। मगर, कोरोना की वजह से इत्र की महक भी कम हो गई है। दावतुल मुस्लमीन के संरक्षक कारी इश्हाक गोरा का कहना है कि ईद और रमजान या फिर सामान्य दिनों में भी इत्र लगाकर खुदा की इबादत करने से रूहानियत पैदा होती है। इसे एक तरह से सुन्नत भी माना गया है। नया बाजार के इत्र कारोबारी रमेश छाबड़ा का कहना है कि इत्र कारोबार भी कोरोना की वजह से बेहद कम रह गया है। इत्र की मांग घट गई है।
मेवा दाम प्रति किलोग्राम
बादाम 540
काजू 600
छुआरा 180
किशमिश 240
अखरोट 600
पिस्ता 970
मखाने 540
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed