{"_id":"60b3daa08ebc3e14c5302ef1","slug":"corona-curfew-extended-till-may-7-market-was-expected-to-open-saharanpur-news-mrt540483456","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, बाजार खुलने की थी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, बाजार खुलने की थी उम्मीद
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू को सात जून तक बढ़ा दिया गया। व्यापारियों और नागरिकों को उम्मीद थी कि एक या दो जून से कोरोना कर्फ्यू खत्म हो जाए या फिर बाजार खुलने की छूट मिलेगी, लेकिन जिले में दो हजार से कोरोना संक्रमित एक्टिव केस होने की वजह से छूट नहीं मिल पाई है।
जिन जिलों में 600 से कम एक्टिव केस हैं, उनमें दुकानें खोलने को लेकर छूट दी गई है, लेकिन सहारनपुुर जिले में अभी कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 2000 से ज्यादा है। इस वजह से इसी को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू को जिले में खत्म नहीं किया गया और जिले में सात जून तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है।
अच्छे व्यापार की थी उम्मीद, नहीं मिली राहत
सहारनपुर। कारोबारियों को कोरोना कर्फ्यू हटने की वजह से अच्छे कारोबार की उम्मीद थी। क्योंकि, 18 जुलाई तक शादियों के 22 शुभ मुहूर्त हैं। जीपीओ रोड स्थित होटल कारोबारी सरदार चिराग सिंह का कहना है कि बाजार खुलता और शादी समारोह होते तो काफी लोगों को रोजगार मिलता। पिछले वर्ष लॉकडाउन से ही स्थिति खराब है। अब उम्मीद थी कि बाजार खुल जाएगा, लेकिन छूट नहीं मिल पाई है। सराफा कारोबारी शेखर कर्णवाल का कहना है कि शासन को रोजाना मिलने वाली छूट में बाजार को समय बढ़ा देने चाहिए था और हर तरह की दुकानें खोलने की अनुमति देनी चाहिए थी। कपड़ा कारोबारी रविकांत चड्ढा का कहना है कि बाजार खुलने नागरिकों और व्यापारियों को राहत मिलती। सरकार को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए बाजार खोलने की छूट देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों को भी लगा झटका
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों को भी झटका लगा है। उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन एवं सहारनपुर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रित चावला ने कहा कि ट्रांसपोर्ट कारोबार पहले ही परेशानी में चल रहा है। एक जून से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
लापरवाह लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई, एक खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रविवार की सुबह कोरोना कर्फ्यू में मिली छूट के दौरान चौक फव्वारा, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, घंटाघर, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, चिलकाना रोड, चकराता मार्ग, हकीकतनगर और नुमाइशकैंप में लोगों की लापरवाही देखने को मिली। दुकानों पर भीड़ लगी तो पुलिस ने सख्ती गाइड लाइन का पालन कराया। खानआलमपुरा में एक चिकन शॉप कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर खोली गई। सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान बंद कराई और संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। रविवार को करीब 300 लोगों के चालान काटे गए हैं।