फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Copies were sent to the collection center by car under police protection

पुलिस सुरक्षा में कार से संकलन केंद्र पहुंचाई गईं कॉपियां

Tue, 25 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Copies were sent to the collection center by car under police protection
पुलिस सुरक्षा में बोर्ड की कॉपी लेजाते कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की कॉपियां सोमवार को पुलिस सुरक्षा में संकलन केंद्र तक पहुंचाईं गईं। संकलन केंद्र के उप नियंत्रक/प्रधानाचार्य ने सभी केंद्रों को आगे भी कॉपियां पुलिस सुरक्षा में कार के जरिए ही भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने रविवार 23 फरवरी के संस्करण में ‘रिक्शों पर लाई जा रहीं बोर्ड की कॉपियां’ शीर्षक से छापा था समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जिसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा, डीआईओएस समेत विभाग के कई अधिकारियों ने संकलन केंद्र का निरीक्षण करने के साथ ही व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए थे। केंद्र व्यवस्थापकों से बंद गाड़ी से कॉपियां भेजने केे लिए कहा गया था। साथ ही एसएसपी को पत्र लिखकर पुलिसकर्मियों को सुरक्षा देने के लिए निर्देशित करने की मांग की गई थी। असर यह हुआ कि सोमवार की परीक्षा के बाद कॉपियां पुलिस अभिरक्षा में कारों के जरिए संकलन केंद्र भेजी गईं। नकुड़ स्थित दो राजकीय इंटर कॉलेजों और केएलजीएम इंटर कॉलेज की कॉपियां एक ही कार में तीन चार शिक्षकों के साथ एक पुलिसकर्मी की सुरक्षा में भेजी गईं। संकलन केंद्र के उप नियंत्रक/प्रधानाचार्य (राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट) ने खुद खड़े होकर कॉपियां रिसीव कीं। उन्होंने पत्र जारी कर आगामी परीक्षाओं की कॉपियां भी पुलिस सुरक्षा में बंद गाड़ी से ही संकलन केंद्र पहुंचाने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिए।
विज्ञापन

सोमवार को सभी केंद्रों से कॉपियां पुलिस अभिरक्षा में कार के जरिए भेजी गई हैं। मेरी ओर से सभी केंद्रों केे भविष्य में भी इसी तरह पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित तरीके से कॉपियों को केंद्र पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर सिंह, उप नियंत्रक, संकलन केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed