फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Controversy among villagers over sacrifice on Bakrid

बकरीद पर कुर्बानी को लेकर ग्रामीणों में हुआ विवाद

Sun, 02 Aug 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Controversy among villagers over sacrifice on Bakrid
सहारनपुर। लॉकडाउन के बीच बकरीद पर कुर्बानी को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच में विवाद हो गया। कुछ समय के लिए पुलिस की टेंशन बढ़ी रही, लेकिन बाद में पूर्व विधायक इमरान मसूद ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों के मुताबिक बकरीद पर धतौली रांघड़ के लोग हौजखेड़ी गांव में जाकर कुर्बानी करते रहे हैं। लॉकडाउन के बीच शनिवार को इस गांव के लोग हौजखेड़ी पहुंचे। वे वहां कुर्बानी का प्रयास करने लगे। यहां के ग्रामीणों ने इससे इनकार कर दिया। इस बात को लेकर काफी देर तक दोनों पक्षों में बहस चलती रही। मामले का पता लगने के बाद थाना देहात कोतवाली और कुतुबशेर पुलिस की टीमें भी सक्रिय हो गईं। इस विवाद के बीच ही कुछ ग्रामीणों ने पूर्व विधायक इमरान मसूद को सूचना दे दी। वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया कि इस समय कोरोना काल चल रहा है। लॉकडाउन की भी बंदिशें हैं। इसलिए ग्रामीण बेवजह कोई विवाद न होने दें और शांति व्यवस्था बनाए रखें। काफी देर तक समझाने के बाद ग्रामीण शांत हो गए। इसके बाद धतौली रांघड़ के लोग भी वहां से चले गए। इस पर पुलिस टीमों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed