फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Contract workers assaulted, firing at Jhadwan power station

झाड़वन बिजलीघर पर संविदाकर्मियों से मारपीट, फायरिंग

Sat, 24 Jul 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Contract workers assaulted, firing at Jhadwan power station
तीतरो। बीती रात फतेहपुर ढोल्ला के ग्रामीणों ने जबरन शट डाउन लेने को लेकर झाड़वन बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। हालांकि पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है। बिजलीघर के एसएसओ ने तीतरो कोतवाली पर तहरीर देकर आरोपी ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

झाड़वन बिजली घर पर तैनात एसएसओ सुंदरलाल ने तीतरो कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात वे अपने साथियों के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े 11 बजे फतेहपुर ढोल्ला के दर्जन भर लोग लाठी डडों से लैस होकर बिजलीघर पहुंचे। ग्रामीणों ने उनसे जबरन गांव की आपूर्ति का शटडाउन दिए जाने की जिद करते हुए अभद्रता की। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद संविदा कर्मियों ने अधिकारियों को बताए बिना शटडाउन दिए जाने में असमर्थता जताई तो ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की। बाद में ग्रामीण आतंकित करने के मकसद से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना के बाद से संविदाकर्मियों में गहरा रोष व्याप्त है। दिन निकलने पर पीड़ितों ने कोतवाली पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जबरदस्ती शटडाउन लेने को लेकर संविदा कर्मियों से विवाद का मामला है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। फायरिंग की बात सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed