{"_id":"60b675fd8ebc3e8c0d3156c1","slug":"construction-of-smart-road-started-in-the-city-under-smart-city-scheme-saharanpur-news-mrt540858240","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में शुरू हुआ स्मार्ट रोड का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में शुरू हुआ स्मार्ट रोड का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में स्मार्ट रोड बनाई जानी है। जिसका शुभारंभ महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और भाजपा नेताओं ने नारियल फोड़कर किया। पहली सड़क घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक बनाई जा रही है। इसके बाद बाकी सड़कों पर काम होगा।
स्मार्ट रोड का निर्माण शुरू करने से पहले पूजा की गई, जिसमें महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, पार्षद पुनीत चौहान और मुकेश गक्कड़ शामिल हुए। इसके बाद सभी नो जेसीबी के सामने नारियल फोड़कर रोड का शुभारंभ कराया। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ व नगरायुक्तज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्मार्ट रोड में सड़क निर्माण के अतिरिक्त नाले-नालियां व बिजली के तार आदि सब अंडर ग्राउंड होंगे। सड़क के किनारे फुटपाथ बनाया जाएगा और सुंदरीकरण के लिए विद्युत व्यवस्था की जाएगी। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को बेहतर सुविधाएं देने के साथ ही शहर को सुंदर बनाना और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, सहायक अभियंता विद्युत एसबी अग्रहरि, हरिओम आदि मौजूद रहे।
कंपनी ने खोदकर छोड़ी सड़क
नगर निगम ने जिस रोड को स्मार्ट रोड बनाने का काम शुरू हुआ है। उक्त रोड करीब चार माह से सीवर लाइन डालने वाली कंपनी ने खोदकर छोड़ी हुई है। नियमानुसार जो कंपनी सड़क खोदाई करती है, सड़क ठीक कराने का काम भी उसका ही होता है। मगर यहां सीवर डालने वाली कंपनी का काम कम हुआ है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट रोड का काम शुरू कर दिया गया है। रही बात सीवर लाइन डालने वाली कंपनी द्वारा खोदाई की तो चूंकि वह सड़क की मरम्मत नहीं करा रहे हैं। ऐसे में इसका पैसा उनके ठेके से काट लिया जाएगा।
कैलाश सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम।