फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Construction of bridge on Dhamola started in metropolis

Saharanpur News: महानगर में ढमोला पर पुल का निर्माण शुरू

Thu, 23 Feb 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Construction of bridge on Dhamola started in metropolis
ढमोला नदी पर पुल का निर्माण करते कर्मी
सहारनपुर। महानगर में पांवधोई और ढमोला नदी के संगम स्थल पर महत्वपूर्ण पुल का निर्माण शुरू हो गया है। राकेश और सपना सिनेमाघरों के बीच में ढमोला नदी पर यह पुल बनेगा। पुल किशनपुरा और खानआलमपुरा को जोड़ेगा। इसी वर्ष इसके निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के तहत महानगर में यातायात को व्यवस्थित करने और सड़कों पर वाहनों का भार कम करने के लिए ढमोला नदी पर पुल बनाने का निर्णय लिया गया था। यह पुल पांवधोई नदी के अंतिम छोर पर ढमोला नदी के संगम से शुरू होकर राकेश सिनेमाघर और पूर्व दिशा में सपना सिनेमाघर के बीच ढमोला नदी पर बनेगा। भविष्य में इस पुल की कनेक्टिविटी देहरादून रोड के पुल से भी जोड़ने की योजना है। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम के निर्देश पर इस पुल का निर्माण कार्य हुआ है। फिलहाल पुल के लिए एप्रोच रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद पुल के आधार स्तंभ बनाने का कार्य उप्र सेतु निगम करेगा।
विज्ञापन

7.73 करोड़ में बनेगा पुल- इस परियोजना के लिए 7.73 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। नदी पर यह पुल 79.84 मीटर लंबा बनाया जाएगा। इसकी चौड़ाई 12.30 मीटर रहेगी। पुल पर दोनों ओर फुटपाथ भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटाघर पर जाम से मिलेगी राहत

- पुल के बनने से घंटाघर पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। पांवधोई नदी पर दोनों ओर पटरी पर नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। पुल बनने से बेहट रोड से यातायात पांवधोई नदी की पटरी से होकर इस पुल को पार कर खानआलमपुरा में आकर देहरादून रोड पर पहुंचेगा, जबकि अभी तक देहरादून रोड से बेहट रोड जाने के लिए घंटाघर, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक से होकर जाना पड़ता है।


जेल चुंगी पुल से नदी किनारे सड़क बनाई जाएगी

- शहर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि जेल चुंगी रोड के ढमोला पुल से नदी के बराबर में नए पुल तक एक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे बेरीबाग, नुमाइश कैंप, राधाविहार, माधोनगर आदि के निवासियों को जाम से राहत मिलेगी। इस संबंध में मंडलायुक्त को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed